सुर्खियां

हत्या का आरोप,पिता ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साँथ पुलिस से न्याय की फरियाद लगाई

शैलेश गुप्ता (कोरिया) पिता ने अपने पुत्र की मौत को हत्या का आरोप लगाते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साँथ मिलकर थाने में न्याय के लिए लिखित आवेदन पत्र सौपा है। जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्राम गिधेर निवासी सुरजलाल के पुत्र मनोज कुमार का शव फाँसी के फंदे से झूलता हुआ कठला पहरी के जंगल मे दिनांक 23/8/2022 को मिला था।

जिसके बाद पुलिस ने सूचना पश्चात मार्ग कायम कर शव का पीएम कराया  था। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया था। पीएम रिपोर्ट आत्महत्या आने पर पिता ने पुत्र की आत्महत्या नही हत्या की संका जाहिर करते हुए कई जांच के पहलुओं को गोडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों के समक्ष बताया जिसके बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेते हुए दिनांक 15/10/2022 को शाम लगभग 4 बजे सोनहत थाना में पच्चासो की संख्या में गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के प्रदेश,जिला व स्थानीय पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता की मौजूदगी में  थाना प्रभारी सोनहत को निष्पक्ष जांच उपरांत आरोपी अपराधियो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही हेतु लिखित आवेदन पत्र सौपा है। और पीड़ित पक्ष के लिए न्याय की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!