सुर्खियां

जापान के पूर्व PM पर भाषण के दौरान फायरिंग, पीछे से 2 गोली मारीं, हालत गंभीर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली चलायी गयी जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारने की खबर है। उन पर हमला उस वक्त हुआ जब वह नारा शहर में भाषण दे रहे थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस बारे में जापान की सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने एस संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि लोगों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी हैं। आबे को पीछे से गोली मारी गई। जापानी मीडिया के मुताबिक उनके शरीर में हरकत नहीं देखी जा रही है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!