सुर्खियां

शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा में विकास खण्ड स्तरीय रंगोली कार्यक्रम आयोजित

कोटा – शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विकास खण्ड कोटा के विभिन्न प्रशासनिक विभाग, महाविद्यालय, विद्यालय, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि मोहित जायसवाल जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जागरूकता का संदेश पहुँचाने का एक सामूहिक प्रयास है।

विशष्ट अतिथि सरोज साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोटा ने बताया कि रंगोली जैसी पारंपरिक कला जनसंदेशों को सीधे जन-जन के मन तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है. जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बाबा गोस्वामी ने बताया कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी विकास योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

प्राचार्य डॉ. सपना पवार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला और पारंपरिक रंगों के माध्यम से जनसामान्य को शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था. जिला संगठक शितेष जैन एवं कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार साव ने बताया कि रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भारत की उपलब्धियों एवं सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं स्वच्छ भारत मिशन, एक पेड़ मां के नाम, प्रधानमत्री आवास योजना, मिशन चंद्रयान, जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल जीवन मिशन, ग्राम सड़क योजना आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित की गई।

इस अवसर पर कोटा नगर के जनप्रतिनिधि अमृता कौशिक, महाराज सिंह नायक, सुलेख पाण्डेय, जगदीश सिंह नायक, रामकृष्ण पालके, नरेन्द्र जायसवाल, एकानंद चतुर्वेदी, लीला सिंह, सीमा दिगरस्कर, महाविद्यालय के प्राध्यापक, पीएम श्री सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता देवेंद्र सिंह ठाकुर, निर्मला बंजारे, रक्षा दुबे कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही. कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे. के. द्विवेदी एवं आभार प्रदर्शन सहायक नोडल अधिकारी आनंद कुमार साव के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!