
मनमोहन सिंह (खैरा) व्यायाम शिक्षक अरुण दुबे ने बताया कि पोंड़ी (रतनपुर) की कुश्ती खिलाड़ी अंजली कश्यप ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में भाग लिया था और क्लब स्तर,जोन स्तर, ब्लॉक स्तर, फिर जिला स्तर में शानदार प्रदर्शन करके संभाग स्तर में बिलासपुर जिला से प्रतिनिधित्व करते हुए 70+ कि. ग्रा. वजन में बहतराई इंडोर स्टेडियम में 21 सितंबर को संभाग के अलग अलग जिले से आये हुए खिलाड़ियों के साथ उनका मुकाबला शुरू हुआ जिसमें प्रथम मैच रायगढ़ के साथ हुआ जिसमें अंजली ने रायगढ़ के खिलाड़ी को चंद समय मे चित्त करके अगले राउंड में प्रवेश किया ,द्वितीय मैच जांजगीर चांपा की खिलाड़ी के साथ शुरू हुआ यह मैच काफी रोमांचक रहा जिसमे अंजली ने आखरी समय तक हिम्मत नही हारी और दमखम बरकरार रखी और जैसे ही मौका मिला उन्होंने जांजगीर चांपा की खिलाड़ी को भी चित्त करके यह मैच अपना नाम करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
अंजली स्कूल समय से ही कुश्ती की खिलाड़ी रही है और आज कॉलेज में भी अपना जौहर दिखाती है अंजली वर्तमान में पेंड्रा कॉलेज में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की छात्रा है। अंजली राजीव युवा मितान क्लब पोंड़ी की उपाध्यक्ष भी है।इनके जीत पर कोटा ब्लॉक के राजीव युवा मितान क्लब के समन्वयक कुलवंत सिंह , यासीन खान(ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्रामीण) अरुण दुबे (राजीव मितान अध्यक्ष) रमाकान्त मरकाम (सरपंच) संदीप यादव (सचिव राजीव युवा मितान) परीक्षित निर्मलकर ,करन कश्यप, योगेश यादव, एवं राजीव मितान के सभी सदस्यगणों ने बधाई देते हुए आगे के होने वाले राज्य स्तर खेल जो कि रायपुर में आयोजित होगा उसके लिए भी अग्रिम शुभकामनाएं से संबोधित किया है।
वहीं इस बार रायपुर में होने वाले राज्य स्तर कुश्ती में 18 से 40 वर्ष के खिलाड़ियों में जो प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उनको उत्कृष्ट खिलाड़ियों के रूप में घोषणा भी किया जाएगा । जिसके तैयारी में अंजली अभी से जुट गई है।




