
कोटा – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कारगिल विजय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यकम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नाज़ बेंजामिन ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि बल्कि यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का महा-पर्व है. अपने देश की रक्षा के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए।

राजनीतिशास्त्र विभाग के डॉ. जे. के. द्विवेदी ने बताया कि यह दिन सिर्फ जीत के जश्न का नहीं है, बल्कि यह दिन आत्मचिंतन का भी है कि हम एक नागरिक के तौर पर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को कितनी ईमानदारी से निभा रहे हैं।

जिला संगठक शितेष जैन ने बताया कि कारगिल का युद्ध दुनिया के सैन्य इतिहास में सबसे कठिन और भीषण युद्धों में से एक माना जाता है. आज के दिन हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम उन अमर शहीदों के बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे. हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जो समर्थ हो, सशक्त हो, आत्मनिर्भर हो और जहां शांति और प्रगति का वास हो।

कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार साव ने बताया कि यह दिवस केवल एक सैन्य विजय का उत्सव नहीं है, यह ऐतिहासिक दिन हमारे देश के इतिहास का वह स्वर्णिम पन्ना है, जो हमारे वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है. हम सभी को इन वीर योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. कार्यक्रम का संचालन जिला संगठक शितेष जैन ने एवं आभार प्रदर्शन अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शांतनु घोष ने किया. इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सपना पवार, प्रो. ए. के. पाण्डेय, डॉ. किशोर मिंज, प्रो. वाई. के. उपाध्याय, डॉ. संजू पाण्डेय, डॉ. नीलम त्रिवेदी, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
