सुर्खियां

मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

कोटा – कोटा थाना पुलिस ने राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया नथिंग कंपनी का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम जोगीपुर निवासी योगेश यादव (19 वर्ष) ने 24 जुलाई 2026 को थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। सूरजपुर पुल के पास हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने इमरजेंसी में कॉल करने का बहाना बनाकर उन्हें रोका। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल झपट लिया और मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया तथा मौके से फरार हो गए।
प्रकरण में थाना कोटा पुलिस ने धारा 304(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना एवं पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते, दिव्यांशु उर्फ कोल और तुषार साहू ने अपने अन्य साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल उर्फ भोला पोर्ते के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने राकेश पोर्ते के कब्जे से लूटा गया नथिंग कंपनी का मोबाइल एवं वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली।
गिरफ्तार आरोपी
राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते (19), निवासी खरगना
दिव्यांशु उर्फ कोल (20), निवासी डोंगरीपारा, कोटा
तुषार साहू (25), निवासी डोंगरीपारा, कोटा
अभय यादव (19), निवासी डोंगरीपारा, कोटा
सुरेश पोर्ते (18 वर्ष 11 माह), निवासी पीपरपारा
राहुल उर्फ भोला पोर्ते (19), निवासी पीपरपारा
पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Back to top button
error: Content is protected !!