
कोटा – नगर पालिका परिषद कोटा के वार्ड क्रमांक 12 मस्जिदपारा के आमापारा में बिजली से जुड़ी गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिला मंत्री श्री सूरज साहू ने सहायक अभियंता श्री वी.पी. यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में नए विद्युत खंभे लगाने तथा बिजली व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित करने की मांग रखी गई। क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद आवश्यकतानुसार नए विद्युत खंभे लगाने सहित अन्य जरूरी कार्य कराकर समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान के लिए पहल किए जाने पर उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा।




